यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्। तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥

श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा विश्व का प्रथम गो अभयारण्य

कामधेनु गौ अभयारण्य

कामधेनु गौ अभयारण्य एक पवित्र स्थल है जो गौवंश की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित है। मध्यप्रदेश के आगर मालवा में स्थित यह अभयारण्य हजारों गोमाताओं को सुरक्षित आश्रय, पोषण और देखभाल प्रदान करता है। यहां गोसेवा के साथ-साथ जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण, और ग्वालों के प्रशिक्षण जैसे अनेक लोकहितकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य परंपरा, प्रकृति और पशुधन के बीच संतुलन स्थापित करना है।

हमारा मिशन

भारत की सनातन परंपरा में पूज्यनीय गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के लिए एक आत्मनिर्भर, आधुनिक एवं जैविक गो अभयारण्य की स्थापना करना। गोपालकों, ग्वालों, कृषकों एवं शोधकर्ताओं को गो आधारित आजीविका, शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना।

हमारी दृष्टि (Vision)

भारत को पुनः गौ-प्रधान राष्ट्र के रूप में स्थापित करना | गोसंवर्धन, गोसंरक्षण, गो आधारित जैविक कृषि और आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था को बढ़ावा देना | कामधेनु को भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाना |

(5/5)

जय गोमाता, जय गोपाल

हमारे बारे में (About Us)

24 दिसम्बर 2012 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक माननीय डॉक्टर मोहन जी भागवत के करकमलों एवं मध्यप्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में 676 हैक्टेयर में बने विश्व के इस प्रथम गो अभयारण्य का भूमि पूजन होकर 2017 से गो संवर्धन बोर्ड मध्यप्रदेश के माध्यम से संचालित हो रहा है और 01 जनवरी 2023 से विश्व के लोकप्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के द्वारा श्रद्धेय पथमेड़ा बावजी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है गो अभयारण्य में वर्तमान में 24 स्थायी गोष्ठ निर्मित है जिसमें 4800 गोवंश की आवास व्यवस्था है और 5 अस्थायी गोष्ठ में 1900 गोमाता के निवास का प्रबन्ध किया गया है इस प्रकार वर्तमान में 6700 गोवंश गो अभयारण्य में विराजित है ,शेष स्थायी आवास शासन के माध्यम से शीघ्र निर्मित होने जा रहे है , वर्तमान में शासन के माध्यम से 200*80 के चार वृहद गोप्रसादम गृह का निर्माण एवं 12 ग्वाल आवास गो संवर्धन बोर्ड के माध्यम से शासन ने निर्मित करवाएं है जिसका लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव ने पशुपालन मंत्री माननीय लखन जी पटेल एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री माननीय गौतम जी टेंटवाल के साथ अपने 61 वें जन्मदिवस पाप मोचनी एकादशी के पुण्य पर्व पर किया ।

हमारे उद्देश्य (Our Objective)

Years of Expericence
0 +
Cows
0 +
Positive Review
0 K+
Programs
0 +

हमारे प्रमुख कार्यक्रम (Programs)

“मैंने देशभर में कई गौशालाएं देखी हैं, लेकिन कामधेनु गौ अभयारण्य जैसा सेवा, समर्पण और प्रबंधन कहीं नहीं देखा। यहाँ हर गोमाता को परिवार का सदस्य समझा जाता है।” —

अदिति मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता

“यह अभयारण्य केवल गोसेवा तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि और भारतीय संस्कृति के संवर्धन का भी केंद्र बन चुका है। यहाँ आकर आत्मा को शांति मिलती है।”

विनोद शर्मा पर्यावरणविद्

“कामधेनु गुरुकुलम में मेरे बेटे को केवल पढ़ाई ही नहीं, संस्कार, योग और गोसेवा का महत्व भी सिखाया जा रहा है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूँ।”

रेखा यादव स्थानीय निवासी

“यहाँ आकर मैंने जाना कि गोबर और गोमूत्र से कितनी उपयोगी वस्तुएं बन सकती हैं। मैं अब खुद भी अपने गांव में जैविक खाद बनाकर खेती कर रहा हूँ।”

धीरज वर्मा युवा किसान

“जब पहली बार अभयारण्य आया, तो गोमाताओं की आंखों में ममता और वातावरण में दिव्यता महसूस हुई। यह स्थान केवल आश्रय नहीं, एक तपोभूमि है।”

स्वामी नित्यानंद आध्यात्मिक मार्गदर्शक

हमारे बारे में लोगों के विचार

यहाँ कामधेनु गौ अभयारण्य से जुड़े कुछ लोगों की सच्ची और प्रेरणादायक समीक्षाएं प्रस्तुत हैं, जो इसके सेवा भाव, वातावरण और नवाचार की सराहना करती हैं:

आगामी कार्यक्रम (Upcoming Events)

कामधेनु गौ अभयारण्य में सेवा, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े विविध आगामी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

  • नवरात्रि अनुष्ठान

    30 मार्च से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल नवमी 6 अप्रैल 2025

  • गोभक्त भामाशाह सम्मान

    चैत्र शुक्ल दशमी 7 अप्रैल 2025

  • कार्यकर्ता सम्मान समारोह

    चैत्र शुक्ल दशमी 7 अप्रैल 2025

  • मीरा माधव विवाह तिथि उत्सव

    चैत्र शुक्ल एकादशी 8 अप्रैल 2025

  • विशेष तीन दिवसीय गोकथा

    चैत्र शुक्ल द्वादशी से चैत्र शुक्ल चतुर्दशी 9 से 11 अप्रैल 2025

  • श्री हनुमत जन्मोत्सव

    चैत्र शुक्ल पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025

  • रूद्र यज्ञ

    30 मार्च से चचैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर्यन्नत 12 अप्रैल 2025

एक वर्षीय गोकृपा कथा का वर्ष भर सीधा प्रसारण आस्था भजन TV चैनल, DhenuTV एवं' पथमेड़ा यू ट्यूब चैनल पर

स्वयंसेवक या साझेदार के रूप में हमसे जुड़ें

कामधेनु गौ अभयारण्य आपको आमंत्रित करता है एक स्वयंसेवक या साझेदार के रूप में इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए।
यदि आप गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा या समाजसेवा के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो यह मंच आपके लिए है।

हमारे कार्य की कुछ झलकियाँ (Few Glimpses of Our Work)