कामधेनु गौ अभयारण्य में वर्तमान में 6700 से अधिक गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से 24 स्थायी गोष्ठों का निर्माण किया गया है, जिनमें उचित वेंटिलेशन, स्वच्छता और प्राकृतिक वातावरण की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, 5 अस्थायी गोष्ठ भी बनाए गए हैं जहाँ गोमाताओं की देखभाल की जाती है। प्रत्येक गोवंश के लिए पौष्टिक चारा, स्वच्छ जल एवं समय-समय पर चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध है।
Copyright © 2024-25 Kamdhenu Gau Abhyarany | Website Nodal Person : Vinod Vyas 9828818876
WhatsApp us